दिल्ली में बंदूक की नोक पर कारोबारी से पांच लाख रुपये लूटे

उत्तरपूर्वी दिल्ली में शुक्रवार को दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने बंदूक की नोक पर एक 45 वर्षीय व्यवसायी से पांच लाख रुपये लूट लिए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर 12 बजे के आसपास मंडोली के शमशान घाट के सामने फ्लाईओवर पर हुई.

(Photo Credit : Twitter)

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर : उत्तरपूर्वी दिल्ली में शुक्रवार को दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने बंदूक की नोक पर एक 45 वर्षीय व्यवसायी से पांच लाख रुपये लूट लिए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर 12 बजे के आसपास मंडोली के शमशान घाट के सामने फ्लाईओवर पर हुई.

मौके पर पहुंचने पर, फरीदाबाद में एल्युमीनियम पिघलाने की फैक्ट्री चलाहे वाले मंडोली गांव निवासी पीडि़त नूर अली ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 11:15 बजे उन्‍होंने इलाके के बैंक ऑफ बड़ौदा से पांच लाख रुपये निकाले. पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, “वह यमुना विहार में कुछ रिश्तेदारों से मिलने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर बैंक से निकला. यह भी पढ़ें : Bhubaneswar Shocker: महिला पर हमला करने, उसके पालतू कुत्ते के गुप्तांग में लोहे की रॉड डालने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

वह एक बैग में नकदी लेकर जा रहा था. लगभग 11:50 बजे, जब वह फ्लाईओवर, शमशान घाट मंडोली के सामने पहुंचा, तो एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल पर दो लड़कों ने उसे रोक लिया और बंदूक की नोक पर लूट लिया.” डीसीपी ने कहा, ''लूट का मामला दर्ज किया जा रहा है. अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है.”

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 26, 2026: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, पूर्वोत्तर में बारिश का अनुमान; जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम हाल

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट