Amarnath Yatra 2023: जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी वादी

देश भर से बाबा बर्फानी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म हो गया. शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे जम्मू से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया.

Amarnath Yatra | Photo; Wikimedia Commons

श्रीनगर: देश भर से बाबा बर्फानी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म हो गया. शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे जम्मू से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया. शुक्रवार सुबह 4:30 बजे उप राज्यपाल व अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया. श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू के भवगती नगर स्थित यात्री निवास से कश्मीर के लिए रवाना हुआ. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं. Landslide Alert: उत्तराखंड जाने वाले सावधान! भूस्खलन से चमोली में बदरीनाथ राष्ट्रीय मार्ग बंद, गाड़ियों पर गिरा मलबा. 

इस दौरान हर कोई पूरी तरह भोले के रंग में रंगा नजर आया. हर-हर महादेव, जय बाबा बफार्नी के जयकारों के माहौल गूंज उठा. भक्तों ने भोले के जयकारे लगाकर अपनी पव‍ित्र यात्रा की शुरुआत की. पहले जत्थे के शुक्रवार देर शाम तक कश्मीर में यात्रा के आधार शिविर बालटाल (गांदरबल) और पहलगाम के नुनवन (अनंतनाग) पहुंचने की उम्मीद है.

उप राज्यपाल ने दिखाई झंडी

उधमपुर जिले के टिकरी पहुंचा पहला जत्था

अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे का जिला प्रशासन ने उधमपुर जिले के टिकरी में काली माता मंदिर पहुंच गया है. रमेश कुमार, कमांडेंट, 137 बटालियन सीआरपीएफ ने बताया,'यात्रा अभी टिकरी स्थित काली माता मंदिर पहुंची है. यात्रा सुरक्षा प्रगति पर है. सभी यात्री और लोग उत्साहित हैं. स्थानीय लोगों ने भी अमरनाथ यात्रियों का स्वागत किया है.'

दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी. तीर्थयात्री दो मार्गों से यात्रा करेंगे जिनमें दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान मार्ग, और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर का छोटा बालटाल मार्ग शामिल है. उपमंडल मजिस्ट्रेट नर्गेश सिंह ने बताया कि देश के सभी हिस्सों से आने वाले गैर-पंजीकृत तीर्थयात्रियों का पंजीकरण यहां काउंटर पर मौके पर ही शुरू हो गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड