गुजरात: भचाऊ में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर खाक

गुजरात के भचाऊ में स्थित एक प्लास्टिक मटीरियल बनाने वाली कंपनी में मंगलवार सुबह भयंकर आग लग गई. हादसे की सुचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब दर्जनभर गाड़िया मौके पर पहुंची.

प्लास्टिक फैक्ट्री लगी आग (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के कच्छ (Kutch) जिले के भचाऊ (Bhachau) में प्लास्टिक का सामान (Plastic Factory) बनाने वाली एक कंपनी में मंगलवार सुबह भयंकर आग लग गई. हादसे की सुचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब दर्जनभर गाड़िया मौके पर पहुंची. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नंदगांव में मौजूद प्लास्टिक मटीरियल बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लगने से लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया है. मौके पर दस से ज्यादा दमकल की गाड़िया आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें आग की उंची-उंची लपटे उठती दिख रही है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त भारी मात्रा में प्‍लास्टिक का सामान होने के चलते आग तेजी से फैली.

यहां देखें वीडियो-

इससे पहले मुंबई की एक बहुमंजिली व्यावसायिक इमारत में सोमवार को आग लग गई जिसके बाद 50-60 लोगों को उससे बाहर निकाला गया. एक अधिकारी ने बताया कि अंधेरी (वेस्ट) में वीरा देसाई रोड पर 22 मंजिली पेनिनसुला पार्क व्यावसायिक इमारत में दोपहर को आग लग गई. यह मुंबई में पिछले नौ दिनों में ऐसी दूसरी घटना है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 160 रनों का लक्ष्य, इब्राहिम जादरान ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Gujarat Police Station Death: घर लौटने के लिए पुलिस से मांगी थी मदद, अहमदाबाद के थाने में फंदे से लटका मिला यूपी का प्रवासी मजदूर

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड