तेलंगाना एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री
हरियाणा को असौटी स्टेशन में दिल्ली हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस के दो डिब्बों में बृहस्पतिवार को आग लग गई. एक्सप्रेस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि सुबह सात बज कर 43 मिनट पर ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई. उन्होंने बताया कि दोनों डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है.
नई दिल्ली: हरियाणा (Haryana) को असौटी स्टेशन में दिल्ली हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस (Delhi Hyderabad Telangana Express) के दो डिब्बों में बृहस्पतिवार को आग लग गई. एक्सप्रेस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि सुबह सात बज कर 43 मिनट पर ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई. उन्होंने बताया कि दोनों डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है. आग पर काबू पाया जा चुका है.
CPRO, Northern Railway: Fire in brake binding of Telangana Express was detected at 7.43 am today near Asoti-Ballabgarh in Haryana, all passengers safe; Up and down services on the route affected, fire tenders present at the spot pic.twitter.com/QfNRiVstoE
— ANI (@ANI) August 29, 2019
कुमार ने बताया ‘‘ट्रेन संख्या 12723 हैदराबाद नयी दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस को सुबह सात बज कर 43 मिनट पर पीछे से नौवें डिब्बे के पहियों से धुआं और आग की लपटें निकलने की वजह से असौटी और बल्लभगढ़ के बीच रोक दिया गया था. स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

