नोएडा के स्पाइस मॉल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां
यह आग नोएडा सेक्टर 25 स्थित स्पाइस मॉल में लगी है. हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) में सोमवार दोपहर एक मॉल में आग लगी गई. यह आग नोएडा सेक्टर 25 स्थित स्पाइस मॉल (Spice Mall) में लगी है. हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. जानकारी के मुताबिक, मॉल के सेकेंड फ्लोर पर आग लगी है. अग्निशमन का दस्ता आग पर लगातार काबू पाने की कोशिश में जुटा है. यह आग कैसे लगी अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है. हादसे में अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.
स्पाइस मॉल में लगी आग इतनी बड़ी है. दूर से ही मॉल में धुंए गुबार उठता हुआ दिख सकता है. आग बुझाने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं.
यह भी पढ़ें- G7-सम्मेलन में ईरान, अमेजन आग का मुद्दा छाया, लेकिन खुद की एकता पर भी उठे सवाल.
सेक्टर 25 के स्पाइस मॉल में लगी भीषण आग-
Fire breaks out in Noida Sector 25A's Spice Mall. Firefighting operations underway pic.twitter.com/JkalMawfLj
— ANI UP (@ANINewsUP) August 26, 2019
जानकारी के अनुसार मॉल में आग दोपहर 2 बजकर 40 मिनट लगी थी. अभी दमकल टीम मॉल में मौजूद है. लोकल पुलिस भी राहत-बचाव कार्य में जुटी है. आग पर काबू पाया जा रहा है. मॉल में मूवी थियेटर के साथ-साथ फूड कोर्ट सहित कई शो रूम हैं. माना जा रहा है कि जिस समय आग लगी मॉल में काफी भीड़ मौजूद थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2019 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

