Fire in SSG Hospital: गुजरात के एसएसजी अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित

गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) के एसएसजी अस्पताल (SSG Hospital) में मंगलवार को आग लगने की खबर है. बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना कोविड-19 वार्ड में हुई.

फायर ब्रिगेड की गाड़ी (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) के एसएसजी अस्पताल (SSG Hospital) में मंगलवार को आग लगने की खबर है. बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना कोविड-19 वार्ड में हुई. आग लगने के बाद सभी मरीजों को बाहर निकाला गया. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. मौके पर फायरब्रिगेड मौजूद है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सर सयाजी जनरल (एसएसजी) अस्पताल (Sir Sayaji General Hospital) में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कोरोना के आइसोलेशन वार्ड के अंदर आग लगी, जिससे मरीजों में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायरब्रिगेड अधिकारियों ने अस्पताल को खाली करवाया. समय पर सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है. Gujarat Rains: गुजरात में बारिश का कहर, घेला नदी ने दिखाया अपना रौद्र रूप- Video

फिलहाल हालात को काबू में कर लिया गया है. अग्निशमन विभाग और अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा तत्काल कदम उठाए जाने के कारण बड़ी दुर्घटना को टालने में सफलता मिली है. मौके पर प्रशासन के अधिकारी मौजूद है.

उल्लेखनीय है कि पिछले साल सितंबर महीने में एसएसजी अस्पताल में आग लगी थी. तब पीडियाट्रिक वार्ड (Paediatric Ward) में आग लगी थी. लेकिन गलीमत रही की आग से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा और समय रहते हालात को काबू में कर लिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड