दिल्ली: शाहजादा बाग इलाके में एक बहुमंजिला प्लास्टिक फैक्ट्री की बिल्डिंग में लगी आग, घटनास्थल पर 9 फायर टेंडर मौजूद
राजधानी दिल्ली के इंद्रलोक शहर के शाहजादा बाग इलाके में एक बहुमंजिला प्लास्टिक फैक्ट्री की बिल्डिंग में आग लग गई. आग का धुंआ चारों ओर फैल चूका है. घटनास्थल पर 9 फायर टेंडर मौजूद हैं. साथ ही आग के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है.
नई दिल्ली, 12 सितंबर: राजधानी दिल्ली के इंद्रलोक शहर (Inderlok) के शाहजादा बाग इलाके में एक बहुमंजिला प्लास्टिक फैक्ट्री (Plastic Factory ) की बिल्डिंग में आग लग गई. आग का धुंआ चारों ओर फैल चूका है. घटनास्थल पर 9 फायर टेंडर मौजूद हैं.
मिली जानकरी के अनुसार अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना सामनें नहीं आई है. अग्निशमन विभाग के अनुसार, 'इमारत ग्राउंड प्लस तीन मंजिल शामिल हैं. जिसमें किसी के घायल होनें की कोई सुचना सामनें नहीं आई है.'
Delhi: Fire breaks out in a multi-storey plastic factory building at Shahjada Bagh area of Inderlok. 9 fire tenders rushed to the spot, no casualties reported so far. The cause of fire is yet to be ascertained pic.twitter.com/MFp1PBwwcI
— ANI (@ANI) September 12, 2020
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि, "आग लगने के बारे में सुबह करीब 9.20 बजे सूचना मिली और नौ फायर टेंडर मौके पर पहुंचाए गए." साथ ही आग के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

