देश

रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन पर बलात्कार का केस दर्ज, 24 वर्षीय युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

असम से एक बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने केन्द्रीय मंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है. असम पुलिस ने रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन पर एक 24 साल की महिला का कथित रूप से बलात्कार और उसे धमकाने के संबंध में मामला दर्ज किया है.

रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन पर बलात्कार का केस दर्ज, 24 वर्षीय युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
राजेन गोहेन (Photo Credits: IANS)

गुवाहाटी: असम से एक बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने केन्द्रीय मंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है. असम पुलिस ने रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन पर एक 24 साल की महिला का कथित रूप से बलात्कार और उसे धमकाने के संबंध में मामला दर्ज किया है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा की महिला की शिकायत के बाद नगांव थाने ने 2 अगस्त को गोहेन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. नगांव की पुलिस उपाधीक्षक सबिता दास ने कहा, ‘हमने मामला दर्ज किया है. जांच शुरू हो चुकी है और हम कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे.’

हालांकि पुलिस ने इस मामलें में अभी खुलकर जानकारी नहीं दी है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीसी की धाराओं 417 (धोखाधड़ी), 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला मेडिकल जांच से मना कर रही है. महिला के मुताबिक यह घटना सात से आठ महीने पहले तब की है जब उसके घर पर महिला अकेली थी. दरअसल गोहेन और महिला दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते थे और केन्द्रीय मंत्री का उसके घर आना-जाना था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2018 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).