देश

पंजाब: इंसानियत हुई शर्मसार, नाबालिक लड़की से हैवान पिता और दोस्त ने किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती

पंजाब के रूपनगर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. जहां सत्रह वर्षीय नाबालिग लड़की से उसके पिता और उसके दोस्त ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया जिसके बाद वह गर्भवती हो गई.

पंजाब: इंसानियत हुई शर्मसार, नाबालिक लड़की से हैवान पिता और दोस्त ने किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती
प्रतीकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो)

पंजाब के रूपनगर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. जहां सत्रह वर्षीय नाबालिग लड़की से उसके पिता और उसके दोस्त ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया जिसके बाद वह गर्भवती हो गई. मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया.रूपनगर सिविल लाइंस थाने के एसएचओ भरत भूषण ने बताया कि लड़की सात महीने की गर्भवती है.

वह इस जिले के एक गांव में अपने पिता के साथ रह रही थी. पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता और उसके एक दोस्त ने कई बार उससे दुष्कर्म किया. लड़की के गर्भवती होने के बारे में एक महिला एवं बाल संगठन ने पुलिस को सूचित किया था. यह भी पढ़े: दिल्ली में नाबालिक लड़की से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि लड़की की चिकित्सकीय जांच करायी गयी और पिता तथा उसके दोस्त पर आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और 34 (समान मंशा से कई लोगों द्वारा किया गया कृत्य) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2018 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).