मकान में आग लगने से पिता और दो बच्चों की हुई मौत, मां और पत्नी गंभीर रूप से हुए घायल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई है और उसकी पत्नी एवं मां गंभीर रूप से झुलस गए....

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- File Photo)

रायपुर:  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई है और उसकी पत्नी एवं मां गंभीर रूप से झुलस गए. रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां भाषा को बताया कि शहर के टिकरापारा क्षेत्र स्थित स्वीपर मोहल्ले में टीन के शेड वाली झोपड़ी में आग लगने से सुजीत दास (28 वर्ष), सुजीत के बेटा टुकटुक (पांच वर्ष) और बेटी काव्या (तीन वर्ष) की मौत हो गई.

इस घटना में दास की मां और पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दास की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों बच्चों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है.

यह भी पढ़ें: पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, रात भर शव के साथ किया छेड़छाड़

उन्होंने बताया कि स्वीपर मोहल्ले में आग लगने की सूचना के बाद दमकल वाहन को रवाना किया गया. पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. कुछ देर बाद दमकल वाहनों और पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड