Farmers Protest: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी, कहा- 'कानून खत्म कर दिए जाएं और हम दो घंटे में चले जाएंगे'

केंद्र सरकार द्वारा देश में लाए गए तीन नए कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान जमे हुए हैं. प्रदर्शनकारी किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की लगातार मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन के बीच एक किसान ने ANI न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि, 'कानून खत्म कर दिए जाएं और हम दो घंटे में चले जाएंगे.'

किसान आंदोलन (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 20 दिसंबर: केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा देश में लाए गए तीन नए कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर (Delhi-Uttar Pradesh Border) पर प्रदर्शनकारी किसान जमे हुए हैं. प्रदर्शनकारी किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की लगातार मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन के बीच एक किसान ने ANI न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि, 'कानून खत्म कर दिए जाएं और हम दो घंटे में चले जाएंगे.'

बता दें कि बीते शुक्रवार को कृषि कानूनों को समझाने के लिए रायसेन में किसान महासम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने किसानों के बीच कृषि कानूनों को लेकर फैले भ्रम को दूर करने का प्रयास किया. पीएम मोदी ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि एमएसपी खत्म नहीं होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि मंडियां भी कभी बंद नहीं होंगी.

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: पंजाब के विभिन्न अस्पतालों का मेडिकल स्टाफ किसानों के समर्थन में सिंघू बॉर्डर पहुंचा, देखें तस्वीरें

गौरतलब हो कि किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच कई बार बैठकें हुई हैं. लेकिन अब तक उसका कोई हल नहीं निकला है. उसके साथ ही एक बात और साफ है कि किसानों का आंदोलन अब और लंबा खींचने वाला है.

वहीं किसान आंदोलन को कई राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिलना शुरू हो गया है. किसानों के साथ कांग्रेस, सपा, शिरोमणि अकाली दल समेत कई पार्टी नेताओं ने मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड