देश

Bharat Bandh: किसानों का चक्का जाम हुआ खत्म, गाड़ियों की आवाजाही फिर से शुरू

कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर दिखने लगा है. सुबह 11 बजे गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने गाजियाबाद मेरठ एक्सप्रेस वे धरना दिया, जो अब खत्म हो चुका है. एक बार फिर से हाई वे पर गाडियों की आवाजाही होना शुरू हो गई है.

Bharat Bandh: किसानों का चक्का जाम हुआ खत्म, गाड़ियों की आवाजाही फिर से शुरू
किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी (Photo Credits: PTI)

गाजीपुर बॉर्डर, 8 दिसम्बर: कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर दिखने लगा है. सुबह 11 बजे गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने गाजियाबाद मेरठ एक्सप्रेस वे धरना दिया, जो अब खत्म हो चुका है. एक बार फिर से हाई वे पर गाडियों की आवाजाही होना शुरू हो गई है. दरअसल सुबह 11 बजे से 3 बजे तक किसानों ने सड़कों को जाम कर दिया था, जिसके कारण हाई वे पर वाहन सवारों को वापस लौटना पड़ा. हालांकि इस दौरान एम्बुलेंस को किसानों ने रोकने की कोशिश नहीं की.

मंगलवार सुबह से ही देश के अलग-अलग इलाकों में कई संगठन सड़कों पर उतरे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. भारत बंद : देश के कुछ राज्यों में जनजीवन प्रभावित

गाजीपुर बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के विभिन्न हिस्सों से आए किसान मौजूद हैं, जो कि कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. किसानों के भारत बंद को देखते हुए, बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).