मध्य प्रदेश में 'गांव बंद' आंदोलन के तीसरे दिन, सब्जी के दाम ने छुआ आसमान

देश के अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में 'गांव बंद' आंदोलन जारी है. आंदोलन के तीसरे दिन गांव से सब्जियों व दूध आदि की आपूर्ति प्रभावित है जबकि सब्जियों के दाम में भी इजाफा हो रहा है.

. (Photo: IANS)

भोपाल: देश के अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में 'गांव बंद' आंदोलन जारी है. आंदोलन के तीसरे दिन गांव से सब्जियों व दूध आदि की आपूर्ति प्रभावित है जबकि सब्जियों के दाम में भी इजाफा हो रहा है. इसके अलावा कई स्थानों पर सब्जियों की बिक्री पुलिस की मौजूदगी में हो रही है.

किसान आंदोलन तीसरे दिन भी शांतिपूर्वक ढंग से जारी है. बीते दो दिनों की तरह रविवार को भी किसी तरह की झड़प की खबर नहीं है. किसान खुद ही गांव से ज्यादा बाहर नहीं निकल रहे हैं.

आम किसान यूनियन के प्रमुख केदार सिरोही ने आईएएनएस को बताया, "किसान इस आंदोलन में भरपूर साथ दे रहे हैं, यही कारण है कि शहरों तक गांव का सामान नहीं पहुंच रहा. सरकार आंदोलन को असफल बनाने पर तुली हुई है लेकिन उनकी कोशिशें कामयाब नहीं हो पा रही."

गौरतलब है कि बीते साल छह जून को आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने मंदसौर में गोलियां बरसाई थीं, जिसमें छह किसानों की जान गई थी और बाद में एक की पुलिस की पिटाई से मौत हुई थी. इस घटना के एक साल पूरा होने पर छह जून को मंदसौर में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंच रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

‘अपराधियों में ऐसा खौफ पैदा करें कि दोबारा सोचने की हिम्मत न हो’: दिल्ली में दुष्कर्म की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को सख्त हिदायत

Noida Supernova Case: डिप्रेशन, बढ़ते कर्ज और वैवाहिक विवाद ने ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान; 43वीं मंजिल से गिरे संभव जैन, पुलिस ने ₹3 करोड़ गुजारा भत्ते की बात नकारी

'यह संविधान के मूल पर सीधा प्रहार है': मताधिकार छीनने पर बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां; 'बिना नोटिस और सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं कट सकता'

India-Switzerland Ties: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पारमेलिन का तीन दिवसीय भारत दौरा आज से; पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश पर बड़ा फोकस