Fake Number Plate: उत्तराखंड में फर्जी तरीके से बन रही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, मंत्रालय ने दिए जांच के निर्देश
फर्जी तरीके से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाकर वाहनों में लगाई जा रही है. केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मामला संज्ञान में आने के बाद राज्य के परिवहन विभाग को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
Fake Number Plates: उत्तराखंड में बन रही फर्जी तरीके से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, मंत्रालय ने दिए जांच के निर्देशपुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए निर्माता या डीलर को जिम्मेदारी दी गई है. सभी के लिए यह भी नियम है कि वे इस नंबर प्लेट का पूरा डाटा सरकार के वाहन पोर्टल पर अपडेट करेंगे. इसके बावजूद बिना किसी अपडेशन नंबर प्लेट बनाकर वाहनों पर लगाई जा रही हैं.
राज्य में फर्जी तरीके से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाकर वाहनों में लगाई जा रही है. केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मामला संज्ञान में आने के बाद राज्य के परिवहन विभाग को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मंत्रालय के उप सचिव एसके जीवा की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, कुछ नंबर प्लेट बनाने वालीं एजेंसियां अवैध तरीके से प्लेट बनाकर वाहनों में लगा रही हैं. Landslide Alert: उत्तराखंड जाने वाले सावधान! भूस्खलन से चमोली में बदरीनाथ राष्ट्रीय मार्ग बंद, गाड़ियों पर गिरा मलबा
मंत्रालय के मुताबिक, नए वाहनों के लिए वाहन निर्माता या डीलर नंबर प्लेट लगा सकता है. पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए निर्माता या डीलर को जिम्मेदारी दी गई है. सभी के लिए यह भी नियम है कि वे इस नंबर प्लेट का पूरा डाटा सरकार के वाहन पोर्टल पर अपडेट करेंगे. इसके बावजूद बिना किसी अपडेशन नंबर प्लेट बनाकर वाहनों पर लगाई जा रही हैं. मंत्रालय ने राज्य सरकार को कहना है कि वह इस मामले की गहराई से जांच कराएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2023 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

