देश

Hyderabad: हैदराबाद में औद्योगिक यूनिट में धमाका, 1 की मौत, 3 घायल

हैदराबाद के बाहरी इलाके आईडीए बोलारम में बुधवार को एक स्टील फैक्ट्री में हुए धमाके में एक कर्मचारी की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए. आशंका जताई जा रही है कि बॉयलर फटने से हादसा हुआ है.

Hyderabad: हैदराबाद में औद्योगिक यूनिट में धमाका, 1 की मौत, 3 घायल
आग (Photo Credit : ANI)

हैदराबाद, 4 मई : हैदराबाद (Hyderabad) में औद्योगिक यूनिट में धमाका, एक की मौत, 3 घायलके बाहरी इलाके आईडीए बोलारम में बुधवार को एक स्टील फैक्ट्री में हुए धमाके में एक कर्मचारी की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए. आशंका जताई जा रही है कि बॉयलर फटने से हादसा हुआ है.

घायलों को हैदराबाद के कुकटपल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक की पहचान हेमंत (28) के रूप में हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पाटनचेरू के एक सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें : लाउडस्पीकर विवाद के बीच राज ठाकरे ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का पुराना वीडियो साझा किया

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. विस्फोट के कारणों और अन्य जानकारी का इंतजार है. आईडीए बोलारम हैदराबाद के पास संगारेड्डी जिले में स्थित एक औद्योगिक क्लस्टर है और वहां पहले भी कुछ औद्योगिक दुर्घटनाएं हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).