Explosion in Firecracker Factory: पंजाब की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, चार की मौत, 25 घायल
पंजाब के मुक्तसर साहिब में गुरुवार-शुक्रवार रात एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि यहां काम कर रहे मजदूरों में दहशत का माहौल पैदा हो गया. कुछ मजदूर तो खुद को बचाने में कामयाब हुए. लेकिन, इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं.
अमृतसर, 30 मई : पंजाब के मुक्तसर साहिब में गुरुवार-शुक्रवार रात एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि यहां काम कर रहे मजदूरों में दहशत का माहौल पैदा हो गया. कुछ मजदूर तो खुद को बचाने में कामयाब हुए. लेकिन, इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं. मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए घटना स्थल पर राहत-बचाव का कार्य जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं और समाजसेवी संगठनों की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में जिस वक्त धमाका हुआ, करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे, उन 40 कर्मचारियों में से ही 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और आग से झुलस गए हैं. वहीं, कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं. घटनास्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. इस हादसे में घायल हुए लोगों को बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है और सभी का इलाज जारी है. यह भी पढ़ें :इंडिगो चालू वित्त वर्ष में 10 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी: सीईओ पीटर एल्बर्स
हालांकि, धमाका किस कारण हुआ इसके बारे में कोई जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है. वहीं, जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए निर्देश दे दिए हैं. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अगर सुरक्षा मानकों के साथ फैक्ट्री मालिक की ओर से खिलवाड़ किया गया होगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बठिंडा एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में घायलों को इलाज किया जा रहा है.
बता दें कि 27 मई को अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास स्थित डिसेंट एवेन्यू के बाहर एक विस्फोट हुआ है. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक मृतक के तार किसी आतंकी संगठन से जुड़े थे. मजीठा रोड बाईपास पर स्थित डिसेंट एवेन्यू के बाहर यह विस्फोट मंगलवार सुबह हुआ. यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि वहां मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

