Good News! 10 देशों के प्रवासी जल्द पैसा भेजने के लिए UPI का कर सकेंगे इस्तेमाल
एनपीसीआई ने अमेरिका, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात समेत 10 देशों के प्रवासी भारतीयों को एनआरई/एनआरओ खातों से यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिये कोष अंतरण की अनुमति दी है.
नई दिल्ली, 11 जनवरी: जल्द ही 10 देशों के प्रवासी भारतीयों को यूपीआई के जरिये पैसा भेजने की अनुमति मिलेगी. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने अमेरिका, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात समेत 10 देशों के प्रवासी भारतीयों को एनआरई/एनआरओ खातों से यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिये कोष अंतरण की अनुमति दी है. केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, RuPay डेबिट कार्ड और BHIM-UPI लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए इंसेंटिव स्कीम का किया ऐलान
एनपीसीआई ने एक परिपत्र में कहा कि उसे प्रवासियों को यूपीआई मंच के जरिये लेनदेन के लिये अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों का उपयोग करने की अनुमति देने को लेकर अनुरोध मिलते रहे हैं. इसको देखते हुए एनपीसीआई ने 10 जनवरी के परिपत्र में यूपीआई की सुविधा दे रहे प्रतिभागियों से 30 अप्रैल तक व्यवस्था बनाने को कहा है. इसके तहत जिन प्रवासियों के पास एनआरई (प्रवासी बाह्य खाते)/एनआरओ (प्रवासी साधारण खाते) खाते हैं, उन्हें अपने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर से यूपीआई के जरिये कोष अंतरण की सुविधा होगी.
शुरुआत में यह सुविधा 10 देशों के प्रवासियों के लिये उपलब्ध होगी. ये 10 देश हैं... सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हांगकांग, ओमान, कतर, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन. जहां प्रवासी भारतीय (एनआरआई) और भारतीय मूल के लोग (पीआईओ) एनआरई (बाह्य) बैंक खाता खोल सकते हैं. वहीं भारत के बाहर रहने वाला कोई भी व्यक्ति रुपये में लेन-देन को लेकर एनआरओ खाता खोल सकता है.
यूपीआई मंच का संचालन करने वाली कंपनी एनपीसीआई ने कहा, ‘‘शुरुआत के तहत हम 10 देशों के कोड वाले मोबाइल नंबरों से लेन-देन की सुविधा देंगे ... और निकट भविष्य में अन्य देशों के लिये इस सुविधा का विस्तार करेंगे.’’ एपसीआई के चेयरमैन विश्वास पटेल ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के अपने देश आने पर सबसे बड़ी सुविधा पैसे के अंतरण की होगी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2023 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

