Exit Poll Results 2023 Live Updates: मध्य प्रदेश में बीजेपी को बहुमत का अनुमान, मिल सकती हैं 151 सीटें

30 नवंबर को 5 राज्यों का एक्जिट पोल आने वाले हैं. इसके बाद काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में किसकी सरकार बन सकती है.

30 Nov, 19:12 (IST)

मध्य प्रदेश में News 24-Today's Chanakya के अनुमान के मुताबिक, सत्तारूढ़ BJP को बहुमत मिल सकता है. इस एग्जिट पोल के अनुसार सूबे में बीजेपी को 151 सीटों पर जीत के साथ शानदार बहुमत मिल सकता है. वहीं कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान है.

30 Nov, 19:06 (IST)

इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक, मिजोरम में त्रिशंकु स्थिति हो सकती है. एग्जिट पोल के अनुसार MNF को 14-18, कांग्रेस को 8-10, जेडपीएम को 12-16, बीजेपी को 0-2 और अन्य को 0 सीटें मिलने का अनुमान है.

30 Nov, 19:00 (IST)

राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के अनुसार सूबे में बीजेपी को 80-100 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने का अनुमान है.

30 Nov, 18:40 (IST)

TV 9 Bharatvarsh - Polstrat एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 106-116 सीटें, कांग्रेस 111-121 सीटें और अन्य 0-6 सीटें मिलने का अनुमान है.

30 Nov, 18:28 (IST)
30 Nov, 18:23 (IST)

छत्तीसगढ़ के कड़े मुकाबले में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान है. India TV के एग्जिट पोल के अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 46-56 तो BJP को 30 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है.

India TV-CNX

Cong 46-56
BJP 30-40
Oth 3-5


30 नवंबर को 5 राज्यों का एक्जिट पोल आने वाले हैं. इसके बाद काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में किसकी सरकार बन सकती है. यहां हम आपको एग्जिट पोल से जुड़े तमाम अपडेट्स देंगे. Exit Poll से काफी हद तक साफ हो जाएगा कि राजस्थान राज बदलेगा या रिवाज और मध्य प्रदेश में शिवराज फिर आएंगे या कांग्रेस वापसी करेगी? छत्तीसगढ़ में बीजेपी सत्ता हासिल कर पाएगी या नहीं और तेलंगाना में और मिजोरम में सत्ता किसके पास जाएगी?

एग्जिट पोल में एक सर्वे किया जाता है, जिसमें मतदान करके बाहर आए लोगों से सवाल किए जाते हैं. उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया. ये सर्वे वोटिंग वाले दिन ही होता है. इसी के आधार पर चुनावी नतीजों का अनुमान लगाया जाता है. भारत में कई सारी एजेंसियां एग्जिट पोल करवाती हैं. हालांकि, कई बार एग्जिट पोल के नतीजे गलत भी साबित होते हैं.

जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे इससे जुड़े सभी अपडेट आप उसी समय पर लेटेस्टली में पढ़ सकेंगे. एक्जिट पोल में लगभग साफ हो जाएगा की किस राज्य में किस दल को कितनी सीटें मिल रही हैं और वहां सरकार किसकी बनने जा रही है. हालांकि अंतिम नतीजे तीन दिसंबर को मतगणना के बाद आएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना