MD एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रही महिला डॉक्टर ने 12वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट हुआ बरामद
ठाणे के कोलशेट इलाके में एमडी पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही 24 वर्षीय एक महिला डॉक्टर ने 'परीक्षा का दबाव' नहीं झेल पाने के कारण शनिवार को अपनी इमारत की 12वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.
ठाणे/महाराष्ट्र: ठाणे (Thane) के कोलशेट इलाके में एमडी पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही 24 वर्षीय एक महिला डॉक्टर ने 'परीक्षा का दबाव' नहीं झेल पाने के कारण शनिवार को अपनी इमारत की 12वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक असत्यापित सुसाइड नोट बरामद हुआ है. समझा जाता है कि इसे डॉक्टर शर्मिष्ठा सोम ने लिखा है.
सुसाइड नोट में सोम ने आत्महत्या के लिये 'पढ़ाई के दबाव' को जिम्मेदार बताया है. सोम की मां ठाणे में जानी मानी त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं. कापुरबावड़ी थाना के निरीक्षक अरविंद करपे ने बताया, "प्रतीत होता है कि यह सुसाइड नोट मृतका ने ही लिखा था. इसमें लिखा है कि वह एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश परीक्षा को लेकर पढ़ाई का दबाव नहीं झेल पा रही है."
यह भी पढ़ें: नोएडा के हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर सड़क पर फेंका शव, पुलिस के अनुसार दो गिरोहों के बीच का नतीजा
प्रारंभिक सूचना के अनुसार सुबह करीब सात बजे उसने अपने फ्लैट से छलांग लगायी थी. करपे ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और सोम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2019 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

