बेंगलुरु आ रहे इथियोपियन एयरलाइंस के विमान में तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप, मुंबई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (Mumbai International Airport) पर तब हड़कंप मच गया, जब रियाद (Riyadh) से बेंगलुरु (Bengaluru) आ रहे इथियोपियन एयरलाइंस (Ethiopian Airlines) मालवाहक विमान ईटी-690 में तकनीकी खराबी के कारण फुल इमरजेंसी घोषित कर दिया गया.

विमान I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (Mumbai International Airport) पर तब हड़कंप मच गया, जब रियाद (Riyadh) से बेंगलुरु (Bengaluru) आ रहे इथियोपियन एयरलाइंस (Ethiopian Airlines) मालवाहक विमान ईटी-690 में तकनीकी खराबी के कारण फुल इमरजेंसी घोषित कर दिया गया. हालाँकि बड़ी ही सावधानी के साथ फ्लाइट को एयरपोर्ट पर लैंड (Emergency Landing) करवा लिया गया है.  फ्रांस से तीन राफेल विमानों की दूसरी खेप भारत पहुंची

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट ईटी 690 में तकनीकी खराबी के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है, मौके पर तीन फायर इंजन, रेस्क्यू वैन और अन्य इमरजेंसी सेवाओं को पहले से ही तैनात कर दिया गया. यह मालवाहक विमान रियाद से बेंगलुरु आ रहा था.

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में हाइड्रोलिक रिसाव की समस्या आने के कारण इसकी आपातकाल लैंडिंग कराई गयी. गनीमत थी की विमान सही समय पर लैंड हो गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि इस बात का पता नहीं चल सका है कि विमान में यह खराबी उड़ान भरने के बाद आई या फिर पहले से ही थी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड