देश

Taj Mahal Free Entry: ताजमहल में तीन दिनों तक फ्री एंट्री, शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों का भी होगा दीदार; जानें क्या है खास

अगर आप वीकेंड पर आगरा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यह बेहद अच्छा मौका है ताजमहल का दीदार करने का. इस वीकेंड पर ताज महल में एंट्री फ्री रहेगी.

Taj Mahal Free Entry: ताजमहल में तीन दिनों तक फ्री एंट्री, शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों का भी होगा दीदार; जानें क्या है खास
Taj Mahal (Photo: Pixabay)

अगर आप वीकेंड पर आगरा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यह बेहद अच्छा मौका है ताजमहल का दीदार करने का. इस वीकेंड पर ताज महल में एंट्री फ्री रहेगी. मुगल बादशाह शाहजहां के 368वें उर्स (पुण्यतिथि) के उपलक्ष्य में 17 से 19 फरवरी तक आगरा में ताजमहल में एंट्री फ्री होगी. इस अवसर पर टूरिस्ट्स के लिए शाहजहां और मुमताज की मकबरे भी देखने को मिलेंगी, जहां आम दिनों में जानें की अनुमति नहीं है.

अधिकारियों ने बताया कि मुगल शासक शाहजहां के 368वें उर्स के अवसर पर आगरा के ताजमहल में 17 फरवरी से तीन दिन तक प्रवेश नि:शुल्क रहेगा. अधिकारी ने बताया, '17 व 18 फरवरी को दोपहर 2 बजे के बाद सूर्यास्त तक और 19 फरवरी को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा.' ताज महल के अंदर सिगरेट, बीड़ी, पान-मसाला, बैनर या पोस्टर किसी तरह का झंडा ले जाने की अनुमति नहीं होगी. किताबें, स्क्रूडाइवर, लाइटर और चाकू जैसी चीजें ले जाना भी मना है.

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के आगरा मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने कहा, ‘‘शाहजहां के सालाना उर्स के मौके पर 17, 18 और 19 फरवरी से ताजमहल में पर्यटकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा.’’

अधिकारियों ने बताया कि इस मौके पर चादर पोशी, चंदन, गुसुल और कुल जैसी कई रस्में निभाई जाएंगी. शाहजहां के उर्स में तीसरे दिन होने वाली चादरपोशी आकर्षण का केंद्र रहती है. शाहजहां का उर्स हिजरी कैलेंडर के रजब माह की 25, 26 व 27 तारीख को मनाया जाता है. इस बार यह तिथियां 17 से 19 फरवरी तक पड़ रही हैं. वर्ष में केवल एक बार उर्स के दौरान ही ताजमहल के तहखाना में स्थित शाहजहां व मुमताज की असली कब्रों को खोला जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2023 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).