Encounter in J&K: श्रीनगर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी घायल
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.
श्रीनगर, 14 अगस्त: संघ शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिको को कई जाली पासपोर्ट के साथ किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी घायल हुआ है. कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट किया है, ‘‘श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में मुठभेड़ शुरू. पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान आतंकवादियों से मुकाबला कर रहे हैं.’’
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बाइक सवार आतंकवादियों ने सजगरी पोरा नौहट्टा के रेडपोरा पार्क के निकट एक पुलिस दल पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की.
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी सी. टी. सरफराज अहमद घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल और एक एके राइफल बरामद की है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2022 10:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

