देश

गुजरात लोकसभा चुनाव: पांच उम्मीवारों के अलावा कांग्रेस, बीजेपी के सभी उम्मीदवार हैं करोड़पति

गुजरात में 26 लोकसभा सीटों के लिए चुनावी मैदान में उतरे भाजपा और कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों को छोड़कर सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं. उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के साथ जमा किए गए शपथ पत्रों से यह पता चला है...

गुजरात लोकसभा चुनाव: पांच उम्मीवारों के अलावा कांग्रेस, बीजेपी के सभी उम्मीदवार हैं करोड़पति
चुनाव आयोग (twitter credits: ANI)

अहमदाबाद: गुजरात में 26 लोकसभा सीटों के लिए चुनावी मैदान में उतरे भाजपा और कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों को छोड़कर सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं. उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के साथ जमा किए गए शपथ पत्रों से यह पता चला है. एक करोड़ रुपये से कम आय वाले पांच में से चार उम्मीदवार जनजातीय समुदाय से संबंध रखते हैं. दोनों दलों के सबसे अमीर उम्मीदवारों में कांग्रेस के मेहसाणा से उम्मीदवार अम्बालाल पटेल शामिल हैं, जिनकी घोषित पूंजी 69.9 करोड़ रुपए है. भाजपा उम्मीदवार और नवसारी से मौजूदा सांसद चंद्रकांत पटेल की घोषित पूंजी 44.6 करोड़ रुपये हैं. जामनगर से भाजपा सांसद पूनम मादम की घोषित पूंजी 42.7 करोड़ रुपये हैं. वह इस बार भी जामनगर से चुनाव लड़ रही हैं.

मेहसाणा से भाजपा की उम्मीदवार शारदाबेन पटेल के पास 44 करोड़ रुपये की पूंजी है.

रमेश धाडुक ने 35.75 करोड़ रुपये की पूंजी की घोषणा की है. कांग्रेस के तीन और भाजपा के दो उम्मीदवारों की घोषित पूंजी एक करोड़ रुपये से कम है. भरूच से भाजपा सांसद मनसुख वसावा की घोषित पूंजी 68.35 लाख रुपये, कांग्रेस उम्मीदवार शेरखान पठान की घोषित पूंजी 33.4 लाख रुपये हैं.

कच्छ से कांग्रेस उम्मीदवार नरेश माहेश्वरी की कुल पूंजी 38.13 लाख रुपये, भाजपा उम्मीदवार गीताबेन राठवा की घोषित पूंजी 86.3 लाख रुपये अैर कांग्रेस उम्मीदवार जीतू चौधरी की कुल घोषित पूंजी 66.1 लाख रुपये हैं. कुल पूंजी में उम्मीदवारों, उनके जीवनसाथियों एवं आश्रितों की चल एवं अचल संपत्ति शामिल होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2019 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).