Bengal Polls 2021: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले चुनाव आयोग के वाहन को आग लगाई गई

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले शुक्रवार रात पुरुलिया जिले के बंदवान में चुनाव ड्यूटी के लिये किराये पर लिये गए एक वाहन को आग लगा दी गई. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

आग I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), 27: मार्च पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पहले चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले शुक्रवार रात पुरुलिया जिले के बंदवान में चुनाव ड्यूटी के लिये किराये पर लिये गए एक वाहन को आग लगा दी गई. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि वाहन निर्वाचन (Vehicle Election) अधिकारियों को मतदान केन्द्र पर छोड़ने के बाद वापस जा रहा था. इस दौरान राज्य के नक्सल प्रभावित जंगलमहल क्षेत्र के तुलसिडी गांव में इसमें आग लगा दी गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगलों से अचानक बाहर आए कुछ लोगों ने वाहन को रोका और कथित रूप से उस पर पेट्रोलियम पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी. सूत्रों ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ. यह भी पढ़ें : Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल और असम में वोटिंग को लेकर लोगों में भारी उत्साह, कई बूथों पर मतदाताओं की लगी लंबी कतार

उन्होंने कहा कि इससे पहले कि दमकल कर्मी आग पर काबू पाते, वाहन जलकर राख हो चुका था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुरुलिया जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर शनिवार को पहले चरण में मतदान होना है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\