मुंबई में स्किन कैंसर से जूझ रही बुजुर्ग महिला को कूड़े के ढेर में फेंके जानें का मामला, NCI नागपुर मदद के लिए बढ़ाया हाथ, फ्री में इलाज की ली जिम्मेदारी

मुंबई के आरे मिल्क कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला को उसके पोते द्वारा कूड़े के ढेर में छोड़ देने का मामला सामने आया है. पीड़िता स्किन कैंसर से पीड़ित है. इस अमानवीय घटना की जानकारी सामने आने के बाद नागपुर स्थित नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (NCI) ने मदद का हाथ बढ़ाया है और महिला के मुफ्त इलाज और चिकित्सकीय देखभाल की जिम्मेदारी ली है.

पोते ने कैंसर पीड़ित दादी को कचरे में फेंका (Photo: X|@ndtv)

मुंबई के आरे मिल्क कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला को उसके पोते द्वारा कूड़े के ढेर में छोड़ देने का मामला सामने आया है. पीड़िता स्किन कैंसर (Skin Cancer) से पीड़ित है. इस अमानवीय घटना की जानकारी सामने आने के बाद नागपुर स्थित नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (NCI) ने मदद का हाथ बढ़ाया है और महिला के मुफ्त इलाज और चिकित्सकीय देखभाल की जिम्मेदारी ली है.

कूड़े के पास पाई गई महिला

यह घटना 23 जून को मिड-डे अखबार में प्रकाशित एक रिपोर्ट के जरिए उजागर हुई थी. रिपोर्ट के अनुसार, महिला को सड़क किनारे कूड़े के ढेर के पास गंभीर हालत में पाया गया. यह भी पढ़े: Cancer Patient Dumped in Garbage: मुंबई के आरे कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, 60 वर्षीय कैंसर पीड़ित दादी को पोते ने कूड़े में फेंका

महिला का नाम  यशोदा गायकवाड़

महिला की पहचान यशोदा गायकवाड़ (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यशोदा गायकवाड़ ने बताया कि उनके पोते ने उन्हें वहां छोड़ दिया, क्योंकि वह स्किन कैंसर से पीड़ित हैं और देखभाल की जिम्मेदारी से बचना चाहता था.

 मामले में MHRC ने लिया स्वत संज्ञान

इस बीच, महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग (MHRC) ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए स्वतः जांच शुरू की है और संबंधित पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं मामले में मुंबई पुलिस भी केस दर्ज कर पीड़ित महिला के पोते के तलाश में जुटी हुई हैं.

समाज में आक्रोश

इस घटना की समाज के विभिन्न वर्गों और संगठनों द्वारा कड़ी निंदा की जा रही है.लोगों का कहना है कि यह न केवल एक पारिवारिक विफलता है, बल्कि एक मानवीय अपराध भी है। साथ ही पीड़िता को न्याय और गरिमामय इलाज दिलाने की मांग उठाई जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड