UPTET Result 2018: छात्र अब तक नहीं देख पा रहे हैं अपने नतीजे
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) का प्राथमिक परिणाम मंगलवार देर रात जारी कर दिया गया था.
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) का प्राथमिक परिणाम मंगलवार देर रात जारी कर दिया गया था. लेकिन छात्रों की शिकायत आ रही है की रिजल्ट देखने की वेबसाइट अभी तक खुल नही रहा है. सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा दिए गए upbasiceduboard.gov.in वेबसाइट खोलने पर प्राथमिक स्तर उत्तरमाला (संशोधित) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 दिनांक 30.11.2018 और उच्च प्राथमिक स्तर उत्तरमाला (संशोधित) उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 दिनांक 30.11.2018 का बस दो टैब खुल रहा है. जिससे छात्र परेशान है.
ज्ञात हो की इस परीक्षा में कुल 1101645 परीक्षार्थी शामिल थे. जिनमें दावा किया गया था की कुल 33 फीसदी परीक्षार्थी इस परीक्षा को पास करने में सफल रहे हैं. परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ ही सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया था कि परीक्षार्थी अपना परिणाम 5 दिसंबर को दोपहर बाद वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- NEET 2018 Results: रिजल्ट घोषित, Cbseneet.nic.in पर ऐसे चेक करें अपना स्कोर
इससे पहले upbasiceduboard.gov.in पर फाइनल और संशोधित आंसर की जारी हो चुकी है. लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस संशोधित उत्तरमाला से खुश नहीं हैं. जबकि शासनादेश के अनुसार संशोधित उत्तरमाला पर किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2018 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

