UP: ट्यूबवेल ऑपरेटर परीक्षा का पेपर लीक, 11 आरोपियों को STF ने दबोचा- जांच जारी
उत्तरप्रदेश में रविवार को होने वाली ट्यूबवेल ऑपरेटर परीक्षा स्थगित कर दी गई है. यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यह कदम पेपर लीक होने के बाद उठाया है. रविवार सुबह 10 बजे से यूपी के 394 केन्द्रों में 3210 पदों के लिए यह परीक्षा होनी थी. इसके लिए दो लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था.
नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश में रविवार को होने वाली ट्यूबवेल ऑपरेटर परीक्षा स्थगित कर दी गई है. यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यह कदम पेपर लीक होने के बाद उठाया है. रविवार सुबह 10 बजे से यूपी के 394 केन्द्रों में 3210 पदों के लिए यह परीक्षा होनी थी. इसके लिए दो लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. परीक्षा के पेपर कल शाम से पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे इसके बाद जांच की गयी और पाया गया कि ये वही पेपर है. एसटीएस ने इस मामले में 11 लोगों को मेरठ से हिरासत में लिया है. इन लोगों पर पेपर लीक करने का आरोप है. जांच के दौरान 15 लाख कैश भी बरामद किया गया. इसकी जांच करायी जा रही है कि पेपर कैसे आउट हुआ. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़े कदम उठाये जाएंगे.
पेपर लीक होने की खबर के बाद ही जल्दबाजी में जांच के आदेश के साथ-साथ परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया गया. फिलहाल आगे परीक्षा की तारीख को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है.
Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission (UPSSSC) examinations(for tubewell operators) paper leak case: UP Special Task Force has arrested 11 people in connection with the case. Mobile phones, documents, Rs 15 Lakh cash seized
— ANI UP (@ANINewsUP) September 2, 2018
Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission (UPSSSC) examinations(for tubewell operators) paper leak case: UP Special Task Force has arrested 11 people in connection with the case. Mobile phones, documents, Rs 15 lakh cash seized. #Meerut pic.twitter.com/7q4Z47IKFA
— ANI UP (@ANINewsUP) September 2, 2018
पेपर लीक होने पर समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधा. जूही सिंह ने योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर टैग कर लिखा कि अयोग्य हमारे उत्तरप्रदेश के युवा नहीं आपकी सरकार है.
रोजगार देंगे नहीं उत्तरप्रदेश के युवाओं को अयोग्य बताने से पहले @myogiadityanath अपनी सरकार की योग्यता पर भी कुछ उपदेश दे दें क्योंकि काम तो कुछ करना नहीं है https://t.co/znSWj1RxMy
— Juhie Singh (@juhiesingh) September 2, 2018
न साफ नियत न काबिलियत @myogiadityanath अयोग्य हमारे उत्तरप्रदेश जे युवा नहीं आपकी सरकार है https://t.co/tx376GahAH
— Juhie Singh (@juhiesingh) September 1, 2018
जूही सिंह ने ट्वीट किया, ''न साफ नियत न काबिलियत योगी आदित्यनाथ अयोग्य हमारे उत्तरप्रदेश के युवा नहीं आपकी सरकार है. बता दें कि इस साल इससे पहले अन्य कई पेपर भी लीक हो चुके हैं. जिसे लेकर विपक्ष ने बीजेपी सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2018 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

