देश

TBSE Tripura 12th Arts and Commerce Result 2018: परिणाम घोषित, tripuraresults.nic.in पर ऐसे देखें मार्क्स

त्रिपुरा बोर्ड ने आज सुबह बारहवीं कक्षा के कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के परिणामों की घोषणा कर दी है. छात्र त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की अधिकारिक वेबसाइट tbse.in और tripuraresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते है.

TBSE Tripura 12th Arts and Commerce Result 2018: परिणाम घोषित, tripuraresults.nic.in पर ऐसे देखें मार्क्स
त्रिपुरा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी (File image)

अगरतला: त्रिपुरा बोर्ड ने आज सुबह बारहवीं कक्षा के कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के परिणामों की घोषणा कर दी है. छात्र त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की अधिकारिक वेबसाइट tbse.in और tripuraresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते है.

बोर्ड के मुताबिक इस साल 8 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक चले बारहवीं की परीक्षा के लिए कुल 22000 से अधिक छात्रों ने कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था. जिसमें से 15108 छात्र उत्तीर्ण हुए है. बता दें की पिछले वर्ष 12वीं में कुल 77.3 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे, जिसमें साइंस स्ट्रीम में 77.3 फीसदी, आर्टस् में 83.77 फीसदी और कॉमर्स के 73.27 फीसदी छात्र पास हुए थे.

ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट:

-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट tbse.in या tripuraresults.nic.in पर जाएं

-होम पेज ओपन होने पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

-लिकं पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां छात्र अपना रोल नंबर आदी जानकारिया भरें

-इसके बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा

- छात्र रिजल्ट को डाउनलोड भी कर प्रिंटआउट भी लें सकते है.

बता दें कि छात्रों को 12वीं कक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट केवल उन्हें उनके स्कूल में ही मिलेगी. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, बोर्ड परीक्षा देनेवाले छात्र दूसरी विश्वसनीय वेबसाइटों जैसे indiaresults.com, examresults.net, manabadi.co.in पर अपने परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2018 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).