MP Board Result 2024: ये हैं एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के टॉपर, यहां देखें पूरी लिस्ट (View Toppers List)

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं को रिजल्ट जारी हो गया है. जहां 10वीं में 58.10 फीसदी और 12वीं में 64.49 फीसदी छात्र पास हुए. 10वीं में मंडला की छात्रा अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 मार्क्स और 12वीं में जयंत यादव ने 500 में से 487 अंक लाकर टॉप किया है.

Photo- Pixabay

MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. जहां 10वीं में 58.10 फीसदी और 12वीं में 64.49 फीसदी छात्र  पास हुए. 10वीं में मंडला की छात्रा अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 मार्क्स और 12वीं में जयंत यादव ने 500 में से 487 अंक लाकर टॉप किया है. मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट में अनुष्का ने 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं. हालांकि, पिछली बार की तुलना में इस बार 10वीं का रिजल्ट काफी खराब रहा.

एमपी बोर्ड के 10वीं के टॉपर लिस्ट में दूसरे स्थान पर 3 छात्र रहे. इनमें कटनी की छात्रा रेखा रेबारी, आगर मालवा की छात्रा इश्मिता तोमर और रीवा की छात्रा स्नेहा पटेल का नाम शामिल है. परीक्षा परिणाम में तीनों छाताओं को 493-493 अंक मिले हैं. वहीं, तीसरे स्थान पर सतना के छात्र सौरभ सिंह ने बाजी मारी है. उन्होंने 500 में से 492 अंक हासिल किए.

ये भी पढ़ें: MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर चेक करें रिजल्ट

एमपी बोर्ड 12वीं साइंस मैथ्स ग्रुप के टॉपरों की लिस्ट:

1- अंशिका मिश्रा, रीवा, 493 मार्क्स

2- अंकित चौबे, छतरपुर 491 मार्क्स

3- गीता लोधी, नरसिंहपुर, 490 मार्क्स

4- कृति चौरसिया, छतरपुर, 488 मार्क्स

एमपी बोर्ड 12वीं कॉमर्स ग्रुप के टॉपरों की लिस्ट:

1- मुस्कान दांगी, विदिशा, 493 मार्क्स

2- गरिमा जैन, छतरपुर, 482 मार्क्स

3- गौरी जैसवाल, नरसिंहपुर, 482 मार्क्स

4- दिया कोटवानी, मंडला, 482 मार्क्स

12वीं फाइन आर्ट्स एवं होम साइंस ग्रुप के टॉपरों की लिस्ट:

1- नंदनी मलगम, डिंडौरी, 464 मार्क्स

2- श्री कृष्णा मिश्रा, उज्जैन, 462 मार्क्स

3- ऐश्वर्या चौबे, उज्जैन, 460 मार्क्स

एमपी बोर्ड 12वीं एग्रीकल्चर ग्रुप टॉपरों की लिस्ट:

1- विनय पांडे, पन्ना, 480 मार्क्स

2- प्रतीक्षा अहिरवार, निवाड़ी, 475 मार्क्स

3- मयंक पटले, बालाघाट, 474 मार्क्स

4- रानी यादव, शिवपुरी, 471 मार्क्स

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट