RBSE 10th result 2018: आज आएंगे नतीजें, rajresults.nic.in पर ऐसे देखें मार्क्स
राजस्थान बोर्ड आज दोपहर 3:15 बजे दसवीं के नतीजे घोषित करनेवाला है. छात्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट घोषित होते ही देख सकेंगे.
जयपुर: राजस्थान बोर्ड आज दोपहर 3:15 बजे दसवीं के नतीजे घोषित करनेवाला है. छात्र राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट घोषित होते ही देख सकेंगे.
राजस्थान बोर्ड के मुताबिक दसवीं परीक्षाओ के लिए राज्यभर से 10,82,970 से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकृत कराया था. पिछले वर्ष 78.96 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे. वहीँ बोर्ड द्वारा जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक लड़कों का प्रदर्शन लड़कियों से अच्छा रहा. लड़कों पास पर्सेंटेज 79.01 फीसदी और लड़कियों का पास पर्सेंटेज 78.01 गया था.
ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट-
-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
-होम पेज ओपन होने पर अपने रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
-लिकं पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां छात्र अपना रोल नंबर आदी जानकारियां भरें
-इसके बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
- छात्र रिजल्ट को डाउनलोड भी कर प्रिंटआउट भी लें सकते है.
ज्ञात हो कि छात्रों को दसवीं कक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट केवल उन्हें उनके स्कूल में ही मिलेगी. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, बोर्ड परीक्षा देनेवाले छात्र दूसरी विश्वसनीय वेबसाइटों जैसे indiaresults.com, examresults.net, manabadi.co.in पर अपने परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2018 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

