NEET 2019 Answer Key: नीट-2019 का आंसर-की ntaneet.nic.in पर जारी, ऑनलाइन ऐसे करें चैलेंज
देश के विभिन्न मेडिकल कालेजों में दाखिले के लिए हुए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी गई है.
NEET 2019 Answer Key: देश के विभिन्न मेडिकल कालेजों में दाखिले के लिए हुए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी गई है. नीट आयोजित करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आंसर-की को अपन अधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर सार्वजनिक किया है.
NEET UG 2019 परीक्षा पूरे देश में 5 मई से 20 मई, 2019 तक आयोजित की गई थी. इस साल NEET परीक्षा के लिए 15,19,375 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. NEET उत्तर कुंजी की जांच करने और आपत्ति जताने के लिए अभ्यार्थियों के पास केवल एक दिन का समय है. आंसर-की को 31 मई, 2019 को रात 11:50 बजे तक चैलेंज (आपत्तियां) किया जा सकता है. इसके लिए प्रति सवाल 1000 रुपए की फीस देनी होगी. लेकिन अगर चैलेंज सही साबित हुआ हुआ तो पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे.
Answer Key को ऐसे चैलेंज करें -
- सबसे पहले ntaneet.nic.in की वेबसाइट पर जाएं
- यहां अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन करें.
- फिर 'Apply for KEY Challenge' पर क्लिक करें
- फिर आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 180 सवाल दिखाई देंगे.
- यहां से आप उस प्रश्न को चुने जिसको लेकर आपको चैलेंज करना है
- सवाल को चुनने के बाद आपको 'सजेस्टेड आंसर बाय कैंडिडेट' कॉलम में चार विकल्प दिखेंगे. इसमें से एक या ज्यादा विकल्प चुन कर सबमिट कर दें.
- इसके बाद आपको ऑनलाइन फी पेमेंट करना होगा और फिर चैलेंज की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
आपको बता दें कि नीट के परिणाम के आधार पर ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) एक रैंक लिस्ट तैयार करती है जिससे मेडिकल और डेंटल कॉलेज में पीजी कोर्सेस में प्रवेश दिया जाता है. इनमें वहीँ कॉलेजों में प्रवेश मिलता है, जो मेडिकल कांउसिल ऑफ इंडिया और डेटल कांउसिल ऑफ इंडिया के द्वारा संचालित किए जाते है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

