Maharashtra Board SSC Result 2024 Declared: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 95.81 प्रतिशत छात्र हुए पास, mahresult.nic.in पर देखें रिजल्ट
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन आज यानी 27 नवम्बर को 10 वीं के परिणाम जारी कर दिए. इस साल एसएससी की परीक्षा में 95.81 फीसदी छात्र पास हुए हैं.
Maharashtra SSC Result 2024 Declared: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन आज यानी 27 नवम्बर को 10 वीं के परिणाम जारी कर दिए. इस साल एसएससी की परीक्षा में 95.81 फीसदी छात्र पास हुए हैं. परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं. महाराष्ट्र बोर्ड ने 9 डिविजन यानी पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण के लिए महाराष्ट्र एसएससी के परिणाम एक साथ घोषित किया गया है.
पिछले साल महाराष्ट्र में 10 वीं के परिणाम 2 जून को जारी हुआ था. पिछले साल की अपेक्षा इस साल महाराष्ट्र बोर्ड ने करीब एक हप्ते पहले ही परिणाम जारी कर दिया. यह भी पढ़े: Maharashtra SSC Result 2024 Declared: खुशखबरी! महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परिणाम जारी किए, 1 बजे mahresult.nic.in पर चेक करें नतीजे
- परिणाम जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं
- अब नया विंडो ओपन होने पर 10th Result 2024 पर क्लिक करें
- यहां अपना रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी भरें
- सबमिट करते ही कक्षा 10वीं परिणाम 2024 दिखने लगेगा
- प्रिंट आउट भी ले सकते हैं
महाराष्ट्र में 10वीं से पहले करीब एक हफ्ते पहले 21 मई को 12 के परिणाम जारी हुआ था. 12वीं में पास होने वाले छात्रों का पासिंग प्रतिशत 93.37 फीसदी था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2024 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

