देश

Maharashtra SSC 10th results: कल दोपहर 1 बजे घोषित होंगे नतीजें, मार्क्स देखने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हाइयर सेंकेंड्री एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) शुक्रवार को दसवीं के परिणामों की घोषणा करेगा. रिजल्ट जारी किए जाने के बाद छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर मार्क्स देख सकते है.

Maharashtra SSC 10th results: कल दोपहर 1 बजे घोषित होंगे नतीजें, मार्क्स देखने के लिए यहां क्लिक करें
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड के 10वीं के नतीजे कल (Photo Credits Twitter)

मुंबई: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हाइयर सेंकेंड्री एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) शुक्रवार को दसवीं के परिणामों की घोषणा करेगा. रिजल्ट जारी किए जाने के बाद छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर मार्क्स देख सकते है.

एमएसबीएसएचएसई के मुताबिक दसवीं की परीक्षाओ के लिए राज्यभर से 17.51 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था. दसवी की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च को समाप्त हुई थी. ये परीक्षाएं 7 डिविजनों में करवायी गयीं थीं.

इससे पहले महाराष्ट्र बोर्ड के चेयरपर्सन शकुंतला काले ने बताया था कि बोर्ड एसएससी (10वीं) का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह या 10 जून के पहले घोषित कर सकता है. पिछले साल दसवी कक्षा में कुल 88.74 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे. जिसमें से 91.46% लड़कियां पास हुई थीं जबकि 86.51% लड़के सफल हुए थे.

ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट-

-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट mahresult.nic.in पर जाएं

-होम पेज ओपन होने पर अपने रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

-लिकं पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां छात्र अपना रोल नंबर आदी जानकारियां भरें

-इसके बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा

- छात्र रिजल्ट को डाउनलोड भी कर प्रिंटआउट भी लें सकते है.

छात्रों को अपना ओरिजिनल मार्कशीट केवल उन्हें उनके स्कूल में ही मिलेगी. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, बोर्ड परीक्षा देनेवाले छात्र दूसरी विश्वसनीय वेबसाइटों जैसे indiaresults.com, examresults.net, manabadi.co.in पर अपने परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2018 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).