Maharashtra SSC Hall Ticket 2025 Out: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें हाल टिकट डाउनलोड
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा को लेकर खबर है. जो जो छात्र-छात्राएं इस साल आयोजित होने वाली महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के लिए महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए हाल टिकट जारी कर दिए हैं
Maharashtra SSC Hall Ticket 2025 Out: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा को लेकर खबर है. जो जो छात्र-छात्राएं इस साल आयोजित होने वाली महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के लिए महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए हाल टिकट जारी कर दिए हैं.
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के शेड्यूल के अनुसार, राज्य में कक्षा 10वीं (महाएसएससी बोर्ड) की परीक्षा 21 फरवरी से 17 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी. ऐसे में हाल टिकट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर हाल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं. ताकि उन्हें परीक्षा के दिन हाल टिकट को लेकर प्रवेश को लेकर परेशान ना होना पड़ेगा. क्योंकि हाल टिकट के बिना परीक्षा केंद्र में उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगी. यह भी पढ़े: Maharashtra SSC, HSC Exam 2024 Dates Out: महाराष्ट्र में 10वीं-12वीं बोर्ड की फाइनल परीक्षा का टाइम टेबल घोषित, mahahsscboard.in पर ऐसे करें डाउनलोड
ऐसे करें हाल टिकट डाउनलोड:
- सबसे पहले छात्र-छात्राएं mahahsscboard.in की वेबसाइट पर जाएं.
- 'महाराष्ट्र एसएससी हॉल टिकट 2025' के लिंक पर क्लिक करें.
- पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें.
- महाराष्ट्र एसएससी हॉल टिकट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- हॉल टिकट को डाउनलोड करें और एक प्रिंट ले लें.
हाल टिकट जारी करने के बाद बोर्ड की तरफ से एक आधिकारिक बयान में कहा है कि 'यदि स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड में किसी जानकारी जैसे नाम, माता का नाम, जन्मतिथि या जन्म स्थान में बदलाव करना हो, तो वे ऑनलाइन करेक्शन लिंक का उपयोग कर सकते हैं. करेक्शन के बाद बोर्ड द्वारा स्वीकृत किए जाने के बाद उन्हें संशोधित एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे.
दो शिफ्ट में होंगे एक्जाम
10 वीं बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा, जबकि दूसरी पाली में दोपहर की 3 बजे से शाम 6 बजे तक. हालांकि, कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी.
परीक्षा की शुरुआत भाषा के पेपर से होगी
10 वीं बोर्ड की परीक्षा शुरुआत भाषा के पेपर से होगी और यह सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2025 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

