देश

CTET Exam 2019: जुलाई में होने वाले सीटीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन हुआ जारी, ctet.nic.in पर आज से कर सकते है आवेदन

July CET Exam Notification: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2019) जुलाई में होने वाले परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस नोटिफिकेशन को जारी होने के बाद इच्छुक अभ्यार्थी 5 फरवरी से CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

CTET Exam 2019: जुलाई में होने वाले सीटीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन हुआ जारी, ctet.nic.in पर आज से कर सकते है आवेदन
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

नई दिल्ली: July CET Exam Notification: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2019) जुलाई में होने वाले परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस नोटिफिकेशन को जारी होने के बाद इच्छुक अभ्यार्थी 5 फरवरी से CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि सीटीईटी (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) सीबीएसई CBSE द्वारा साल में 2 बार आयोजित की जाती है.

इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इच्छुक अभ्यार्थी पांच मार्च तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. यह भी पढ़े: CBSE CTET 2018: इस दिन होगी सीटीईटी की परीक्षा, जाने अंतिम तारीख और फीस

आवेदन शुल्क CTET - July, 2019

पेपर-1 और पेपर-II-जनरल/ओबीसी -700 रुपए

पेपर-1 और पेपर-II दोनों के लिए Rs.1200/-

एससी/एसटी/विकलांग अभ्यार्थियों के लिए -350 रुपए

पेपर-1 और पेपर-II दोनों के लिए Rs.600/-

CTET 2019: ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुरु: 5 फरवरी 2019

आवेदन करने का अंतिम तारीख: 5 मार्च 2019

आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख : 8 मार्च 2019 (3:30 pm से पहले)

परीक्षा की तारीख: 7 जुलाई 2019

बता दें कि एनसीटीई ने सीटेट यानि अध्यापक पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र की वैधता 7 साल तय कर रखी है. CTET 2019 परीक्षा में दो पेपर होंगे- पेपर I और पेपर II। पेपर नं. 1 उन उम्मीदवारों को देना होता है. जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाने के इच्छुक हैं. पेपर नं 2 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कि कक्षा 6 से कक्षा 8 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं. इस परीक्षा को पास करने के बाद आवेदक सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए योग्य हो जाता है. जिसके वह केंद्रीय विद्यालय, सर्वोदय स्कूल, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय तिब्बत स्कूल और दूसरे अन्य सरकरी स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकतें है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2019 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).