CBSE Class 12th Re-Evaluation Portal: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार, 2 जून 2026 को कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बहुप्रतीक्षित अंक सत्यापन (Verification) और पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) पोर्टल को लाइव कर दिया है. तकनीकी दिक्कतों और साइबर सुरक्षा चिंताओं के कारण इस पोर्टल को शुरू होने में थोड़ी देरी हुई, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. सीबीएसई मुख्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए छात्रों से पूरी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक समझने और सावधानी से आवेदन करने का आग्रह किया है.
सोशल मीडिया पर साझा की वीडियो गाइडलाइन
सीबीएसई मुख्यालय ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए पोस्ट किया, "प्रिय छात्रों, अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल अब लाइव हो चुका है. अंकों के सत्यापन और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए चरण-दर-चरण आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए कृपया जारी किए गए वीडियो को ध्यान से देखें." यह भी पढ़े: CBSE Row: राहुल गांधी ने छात्र वेदांत से की बातचीत, ‘एंटी-नेशनल’ कहे जाने पर साधा निशाना
यह पोर्टल पहले 29 मई को शुरू होना था, जिसके बाद इसकी तारीख बदलकर 1 जून तय की गई थी. हालांकि, सुरक्षा मानकों की जांच के कारण सोमवार को भी तय समय पर इसे चालू नहीं किया जा सका, जिसके बाद अब मंगलवार को इसे पूरी तरह एक्टिवेट कर दिया गया है.
सुरक्षा मजबूत करने के लिए आईआईटी विशेषज्ञों की ली गई मदद
इससे पहले बोर्ड ने बताया था कि वह अपनी 'ऑनमार्क' (OnMark) प्रणाली और 'पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज' पोर्टल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकारी एजेंसियों और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम के साथ काम कर रहा है.
आईआईटी कानपुर और आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों की देखरेख में सुरक्षा ऑडिट पूरा किया गया ताकि किसी भी तकनीकी खामी (Glitches) को दूर किया जा सके. बोर्ड ने उन सतर्क नागरिकों और एथिकल हैकर्स का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने संभावित सुरक्षा कमजोरियों की ओर ध्यान आकर्षित किया था.
आवेदन की फीस और तीन चरणों की महत्वपूर्ण प्रक्रिया
सीबीएसई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा की यह प्रक्रिया पूरी तरह से चरणबद्ध है. छात्र सीधे तीसरे चरण पर नहीं पहुंच सकते.
हेल्पलाइन और सपोर्ट ईमेल जारी
यदि किसी छात्र को आवेदन करने में तकनीकी समस्या आती है या लॉगिन एरर का सामना करना पड़ता है, तो वे सीबीएसई की आधिकारिक टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर 1800 11 8004 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा बोर्ड ने एक विशेष ईमेल आईडी resultcbse2026@cbseshiksha.in भी जारी की है, जहां छात्र अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. बोर्ड ने केवल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से ही आवेदन करने की सलाह दी है.













QuickLY