CBSE 10th Result 2023: जारी हुआ सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, cbseresults.nic.in पर चेक करें मार्कशीट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो स्टूडेंट्स कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
CBSE 10th Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो स्टूडेंट्स कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड ने आज सुबह ही 12वीं का रिजल्ट भी जारी किया था. छात्र CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. CBSE Result Important Stats: 12वीं में फिर लड़कियों ने मारी बाजी, इस बार नहीं जारी होगी मेरिट लिस्ट; ऐसे चेक करें रिजल्ट.
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा. इससे पहले बोर्ड ने आज ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था. 12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद सीबीएसई अब कुछ ही देर में 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर, 'CBSE 12th Result' , 'CBSE 10th Result'पर क्लिक करें.
- लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
- डिजिटल कॉपी डाउनलोड करें.
CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा 10वीं में 93.12 फीसदी पास हुए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2023 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

