Bihar Board 10th Matric result 2019: कल दोपहर 12.30 बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, bsebinteredu.in पर ऐसे देखें अपने मार्क्स
बिहार के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार अब खत्म होने जा रहा है. दरअसल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आयोजित 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा के परिणाम सोमवार को जारी होने वाले है.
पटना: बिहार के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार अब खत्म होने जा रहा है. दरअसल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आयोजित की गई दसवीं (मैट्रिक) की परीक्षा के परिणाम शनिवार को जारी किए जाएंगे. बीएसईबी के अनुसार बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट दोपहर 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट की घोषणा होने के बाद स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर अपने मार्क्स देख सकते हैं.
बिहार में दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच हुई थी. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में राज्यभर के 16.60 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए. जिसमें से छात्राओं की संख्या 8 लाख 37 हजार 75 है. राज्य भर में परीक्षार्थियों के लिए 1,418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
ऐसे देखें रिजल्ट-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट biharboard.ac.in या biharboardonline.bihar.gov.in या bsebbihar.com पर जाएं
होम पेज ओपन होने पर रिजल्ट के लिंक ‘Bihar Board matric result 2019’ पर क्लिक करें.
लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें.
इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा.
स्टूडेंट्स 10वीं व 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते है, परन्तु मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों में ही वितरित होंगी. बता दें की कई जगहों पर छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट महज रोल नंबर से एसएमएस के जरिए भी उपलब्ध करायी जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2019 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

