शिक्षा

Bihar BSEB Board 10th Matric result 2019: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट हुआ घोषित, 80.73 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास, biharboard.ac.in पर ऐसे करें परिणाम चेक

बिहार बीएसईबी बोर्ड मैट्रिक के लिए परीक्षा देने वाले छात्रो छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्‍म हो गया. बीएसईबी (BSEB) द्वारा आयोजित की गई दसवीं (मैट्रिक) की परीक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए.

Bihar BSEB Board 10th Matric result 2019: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट हुआ घोषित, 80.73 फीसदी स्टूडेंट्स हुए  पास, biharboard.ac.in पर ऐसे करें परिणाम चेक
बिहार बोर्ड रिजल्ट (File Photo)

Bihar 10th Board Result 2019: बिहार बीएसईबी बोर्ड मैट्रिक के लिए परीक्षा देने वाले छात्र और छात्राओं का इंतजार आज खत्‍म हो गया. बीएसईबी (BSEB) द्वारा आयोजित की गई दसवीं (मैट्रिक) की परीक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं. बीएसईबी बोर्ड का यह परिणाम बीएसईबी बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा घोषित किया गया. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं के इस परीक्षा में 80.73 फीसदी छात्र पास हुए है.

बिहार में दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच हुई थी. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में राज्यभर के 16.60 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए. जिसमें से छात्राओं की संख्या 8 लाख 37 हजार 75 है. राज्य भर में परीक्षार्थियों के लिए 1,418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. यह भी पढ़े: Bihar Board 10th Matric result 2019: कल दोपहर 12.30 बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, bsebinteredu.in पर ऐसे देखें अपने मार्क्स

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट biharboard.ac.in या biharboardonline.bihar.gov.in या bsebbihar.com पर जाएं
  • होम पेज ओपन होने पर रिजल्ट के लिंक ‘Bihar Board matric result 2019’ पर क्लिक करें.
  • लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा.
  • स्टूडेंट्स 10वीं व 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते है.

बता दें कि इस बार दसवीं (मैट्रिक) का रिजल्ट महज 35 दिन में बिहार बोर्ड इतिहास रचते हुए जहां 6 अप्रैल को घोषित कर रहे है. वहीं, पिछले वर्ष 2018 में बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम 26 जून को जारी किया गया था. जिसमें 68.89 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. इसके पहले बिहार बीएसईबी बोर्ड बोर्ड ने पिछले महीने 30 मार्च को 12 वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था. जिस परीक्षा में 13,15,371 छात्र-छात्राएं में कुल 79.76% पास हुए. जिसमें कॉमर्स के छात्र 93.02 फीसदी, साइंस के 81.20 फीसदी, तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे हैं आर्ट्स के छात्र, जो 76.53 पास हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2019 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).