Bihar Board 10th Matric result 2019: आज दोपहर 12.30 बजे जारी होगा मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट, biharboard.ac.in पर ऐसे देखें अपना परिणाम
बिहार में पिछले महीने 30 मार्च को बारहवीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार बीएसईबी बोर्ड (BSEB Board) की तरफ से दसवीं (मैट्रिक) का रिजल्ट आज जारी होने जा रहा है.
Bihar 10th Board Result 2019: बिहार में पिछले महीने 30 मार्च को बारहवीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार बीएसईबी बोर्ड (BSEB Board) की तरफ से दसवीं (मैट्रिक) का रिजल्ट आज जारी होने जा रहा है. बीएसईबी बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर रिजल्ट दोपहर 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट की घोषणा होने के बाद स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर अपने मार्क्स देख सकते हैं
बिहार में दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच हुई थी. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में राज्यभर के 16.60 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए. जिसमें से छात्राओं की संख्या 8 लाख 37 हजार 75 है. राज्य भर में परीक्षार्थियों के लिए 1,418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. यह भी पढ़े: Bihar Board 10th Matric result 2019: कल दोपहर 12.30 बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, bsebinteredu.in पर ऐसे देखें अपने मार्क्स
ऐसे देखें रिजल्ट-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट biharboard.ac.in या biharboardonline.bihar.gov.in या bsebbihar.com पर जाएं
होम पेज ओपन होने पर रिजल्ट के लिंक ‘Bihar Board matric result 2019’ पर क्लिक करें.
लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें.
इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा.
स्टूडेंट्स 10वीं व 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते है,
बता दें कि इस बार दसवीं (मैट्रिक) का रिजल्ट महज 35 दिन में बिहार बोर्ड इतिहास रचते हुए जहां 6 अप्रैल को घोषित कर रहे है. वहीं, पिछले वर्ष 2018 में बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम 26 जून को जारी किया गया था. जिसमें 68.89 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2019 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

