कोर्ट में ED का दावा, केजरीवाल जमानत के लिए जेल में जानबूझकर खा रहे आम और मिठाइयां

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आम) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं.

नई दिल्ली, 18 अप्रैल : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आम) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घंटों की पूछताछ के बाद 21 मार्च को उन्हें शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया था.

इसी बीच दिल्ली की एक अदालत में गुरुवार को सीएम केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान ईडी ने केजरीवाल को लेकर बड़ा दावा किया है. ईडी का आरोप है कि सीएम केजरीवाल बेल लेने के लिए जानबूझकर जेल में मीठा खा रहे हैं. जबकि, उन्हें टाइप-2 डायबिटीज है. फिर भी वह जेल में आलू-पूड़ी, आम और मिठाइयां खा रहे हैं. यह भी पढ़ें : पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दलों को धन देने के लिए राष्ट्रीय कोष की वकालत की

ईडी ने कोर्ट के सामने कहा कि केजरीवाल, शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, इसका हवाला देकर जमानत के लिए आधार बनाना चाहते हैं. कोर्ट ने तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल के डाइट चार्ट को लेकर रिपोर्ट भी मांगी है.

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बीते दिनों कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाते हुए कहा था कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हेल्थ की चेकअप के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क में रहना चाहते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 17, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम? चेक करें 22K और 24K की कीमतें

Heatwave Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता