Earthquake in Kutch: गुजरात के कच्छ में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई तीव्रता
गुजरात में भूकंप (Earthquake in Gujarat) के तेज झटके महसूस किए गए हैं. सोमवार रात को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4 मापी गई है.
Earthquake in Kutch: गुजरात में भूकंप (Earthquake in Gujarat) के तेज झटके महसूस किए गए हैं. सोमवार रात को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4 मापी गई है. भूकंप के झटके (Kutch Earthquake) रात 8 बजकर 18 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके रापर सहित कच्छ के कई हिस्सों में महसूस हुए. अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
भूकंप की हलचल महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र कच्छ क्षेत्र में 10 किमी की गहराई पर था. भूकंप का केंद्र रापर से 26 किलोमीटर दूर है.
गुजरात में फिर डोली धरती
EQ of M: 4.0, On: 18/11/2024 20:18:20 IST, Lat: 23.81 N, Long: 70.03 E, Depth: 10 Km, Location: Kachchh, Gujarat.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/5y7Vf081ow
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 18, 2024
इससे पहले शुक्रवार रात गुजरात के मेहसाणा जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. गांधीनगर स्थित राज्य नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप रात 10:15 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र पाटन से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था. बनासकांठा, पाटन, साबरकांठा और मेहसाणा के उत्तरी जिलों से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके दो से तीन सेकंड तक महसूस किये गये.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

