देश

बिहार,असम और बंगाल में भूकंप के झटके, कई सेकेंड तक कांपती रही धरती

बता दें कि पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड और सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. वहीं इससे पहले आज सुबह को जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए

बिहार,असम और बंगाल में भूकंप के झटके, कई सेकेंड तक कांपती रही धरती
भूकंप के झटके के बाद लोग घरों से बाहर निकले ( Photo Credit: ANI )

नई दिल्ली. बुधवार सुबह हरियाणा, असम, पश्चिम बंगाल, समेत बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता असम में 5.5 महसूस की गई है. वहीं हरियाणा के झज्जर में सुबह 5.43 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गई. वहीं भूकंप का केंद्र असम का कोकराझार बताया गया है. भूकंप के बाद लोग घबरा गए और अपने घरो से बाहर निकल आए.

बता दें कि पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड और सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. वहीं इससे पहले आज सुबह को जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. फिलहाल अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

गौरतलब हो कि इससे पहले 1 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर सहित लगभग पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 आंकी गई थी. हरियाणा के सोनीपत में इस भूकंप का केंद्र 500 मीटर जमीन के नीचे था. बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके हल्के थे, लेकिन कंपन 30-40 सेकंड तक महसूस किया गया था.

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है. दिल्ली के साथ नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद की गगनचुंबी इमारतें हैं, ऐसे में यहां पर भूकंप के हल्के झटके भी महसूस किए जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2018 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).