देश

भूकंप के झटकों से हिला हिमाचल प्रदेश

मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "भूकंप के झटके शाम 6,52 बजे महसूस किए गए."

भूकंप के झटकों से हिला हिमाचल प्रदेश
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

शिमला. हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई. इसमें किसी तरह के जीवन व संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में एक जुलाई की दोपहर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र हरियाणा के सोनीपत में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 शून्य मापी गई है.

मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "भूकंप के झटके शाम 6,52 बजे महसूस किए गए." उन्होंने कहा कि भूंकप का केंद्र कांगड़ा जिले में था.

भूकंप आने पर क्या करें.

-भूकंप के दौरान आपको लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

-अगर आप गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें.

- वाहन चला रहे हैं तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंभों, फ्लाईओवर, पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें.

-भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं. बड़ी इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों से दूर रहें.

- भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे, ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं ताकि इनके गिरने से चोट न लगे.

- बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें.

- कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं. इससे भूकंप का ज्यादा असर होगा.

- टेबल, बेड, डेस्क जैसे मजबूत फर्नीचर के नीचे छिप जाएं.

- किसी मजबूत दीवार, खंभे से सटकर सिर, हाथ आदि को किसी मजबूत चीज से ढककर बैठ जाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2018 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).