देश

उत्तर प्रदेश : जालौन में डंपर ने वैन को मारी टक्कर, 4 की मौत अन्य 4 घायल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जलौन जिले में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.

उत्तर प्रदेश : जालौन में डंपर ने वैन को मारी टक्कर, 4 की मौत अन्य 4 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

जालौन : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जलौन जिले में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. क्षेत्राधिकारी (सीओ) संतोष कुमार ने कहा कि हादसा जालौन जिले के डकोर थाना क्षेत्र के मोहम्दाबाद के पास हुआ. एक डंपर ने वैन को टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की जान चली गयी, जबकि वैन में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए हैं.

उन्होंने कहा कि वैन में दूल्हा-दुल्हन भी सवार थे, जो कि शादी के बाद पहली बार मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे. हादसे में दूल्हा और एक बच्ची समेत दो अन्य लोगों की जान चली गई, जबकि दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे का शिकार हुए सभी लोग कालपी के तरी उल्लाह मोहल्ले के रहने वाले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).