Delhi Weather: दिल्ली में भारी बारिश के कारण जगह जगह जाम लगा

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश के कारण जाम लग गया। दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को इसे ध्यान में रखकर लोगों को यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।

बारिश (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश के कारण जाम लग गया। दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को इसे ध्यान में रखकर लोगों को यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है.

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ आनंद पर्वत लालबत्ती के समीप जलभराव के कारण जखीरा से आगे न्यू रोहतक रोड पर यातायात प्रभावित हुआ है। यात्रियों को इस हिस्से से बचने की सलाह दी जाती है.’’ यह भी पढ़ें: तेजस्वी का BJP पर हमला, CBI के जरिए मेरे परिवार को कर रहे हैं 'टारगेट'

यात्रियों ने भी शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम को लेकर ट्विटर पर जानकारी साझा कीं. जखीरा फ्लाईओवर से भारी जाम की खबर है. बहादुरगढ़ की और नजफगढ़ रोड, राजा गार्डन से धौला कुंआ लूप तक रिंग रोड पर भी भी ऐसा ही नजारा था. एक यात्री ने ट्वीट किया कि धौला कुआं होते हुए नारायणा से मोतीबाग के रास्ते में भारी जाम है .

एक अन्य यात्री ने लिखा कि पंजाबी बाग चौक पर लालबत्ती काम नहीं कर रही है तथा वर्षा एवं जलभराव के कारण भारी जाम है. कुछ यात्रियों के अनुसार आनंद विहार, लालकिला, मथुरा रोड और छावला इलाके में बहुत अधिक जाम रहा. आजाद मार्केट लालबत्ती पर भी जाम की स्थिति बनी रही.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में यातायात को सुचारू बनाने के लिए जगह जगह यातायात पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं. एक यात्री ने लिखा कि गुड़गांव सीमा से दिल्ली की ओर आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर भारी जाम था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा अभी भी 'खराब' श्रेणी में; फरवरी की असामान्य गर्मी ने बढ़ाई चिंता, जानें प्रदूषण और मौसम का हाल

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

\