Dry Days in Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर राजधानी में ड्राई डे, दो दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें

देश की राजधानी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि 11 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी. 8 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले 6 फरवरी की शाम 6 बजे से राजधानी में ड्राई डे घोषित कर दिया गया है जो 8 फरवरी शाम 6 बजे तक जारी रहेगा.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

Dry Days in Delhi For Assembly Elections 2020: देश की राजधानी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Elections 2020) के लिए 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि 11 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी. 8 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले 6 फरवरी की शाम 6 बजे से राजधानी में ड्राई डे (Dry Day In Delhi) घोषित कर दिया गया है जो 8 फरवरी की शाम 6 बजे तक जारी रहेगा. नियमों के अनुसार, मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले ड्राई डे घोषित करना अनिवार्य होता है. गुरुवार शाम 6 बजे से ड्राई डे (Dry Day) घोषित किए जाने के बाद दो दिन तक शराब की दुकानों, पब और बार में शराब की बिक्री नहीं की जाएगी. मतदान समाप्त होने तक इस परीधि में आनेवाली सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इसके अलावा दिल्ली सीमा से तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले नोएडा में भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

मतदान से पहले की 48 घंटे की अवधि को मौन काल कहा जाता है, जिसके दौरान उम्मीदवारों या राजनीतिक दलों द्वारा किसी भी प्रकार के सक्रिय अभियान को चलाने की अनुमति नहीं होती है. बता दें कि 11 फरवरी को मतगणना होगी और उस दिन भी ड्राई डे घोषित किया जाएगा. दिल्ली की सीमा के पास स्थित नोएडा में भी शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है. दिल्ली और सीमावर्ती नोएडा में ड्राई डे 6 फरवरी की शाम 6 बजे से 8 फरवरी की शाम 6 बजे तक रहेगा.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी में ड्राई डे को लेकर जारी किए गए निर्देशों का पालन देशी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर, मॉडल शॉप, भांग की फुटकर दुकानें, होटल, बार और पब इत्यादि को करना होगा. इस आदेश का उल्लंघन किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 8 फरवरी को नोएडा की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले दिल्ली के मतदाता श्रमिकों को छुट्टी दी जाएगी. यह भी पढ़ें: Dry Day in Noida: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नोएडा में शराब की दुकानें रहेंगी बंद

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला देखने को मिल रहा है. साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों को जीतकर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सत्ता में आई थी, जबकि बीजेपी को सिर्फ तीन सीटें और कांग्रेस को एक सीट मिली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Power struggle in Baramati: बारामती में 'पवार बनाम पवार' की अगली जंग? जय पवार के बयान ने तीसरी पीढ़ी के उत्तराधिकार की बहस को दी हवा

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी