Droupadi Murmu Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी पद की शपथ, बनेंगी देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी. वह देश की 15वीं और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी.
Draupadi Murmu Oath Ceremony: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी. वह देश की 15वीं और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि शपथ समारोह सुबह 10:15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगा. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) एन. वी. रमणा उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. वहीं शपथ ग्रहण के बाद नई राष्ट्रपति देश को संबोधित करेंगी. द्रौपदी मुर्मू : दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की पहली आदिवासी राष्ट्रपति.
राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर जीत हासिल की है. वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र राष्ट्रपति होंगी.
शपथ ग्रहण समारोह सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा. समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यों के राज्यपाल, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख और संसद सदस्य शामिल होंगे.
इससे पहले रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) के राष्ट्र के नाम विदाई संबोधन दिया. इसमें देश के लिए उन्होंने कई बातें कहीं. राष्ट्र के नाम अपने विदाई संबोधन में उन्होंने कहा कि देश 21वीं सदी को ‘‘भारत की सदी’’ बनाने के लिए तैयार हो रहा है.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों से भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया और कहा कि प्रकृति मां गहरी पीड़ा से गुजर रही हैं और जलवायु संकट पृथ्वी के भविष्य को खतरे में डाल सकता है. रामनाथ कोविंद के संबोधन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रेरक’ बताते हुए कहा कि उनकी (कोविंद की) टिप्पणियां राष्ट्र की प्रगति के प्रति उनके उत्साह को प्रदर्शित करती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2022 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

