Drone Attack On Indian Ship: अरब सागर में भारत आ रहे समुद्री जहाज पर ड्रोन हमला, शिप पर 21 भारतीय सवार, भेजे जा रहे तटरक्षक बल

भारत के पश्चिमी तट के पास अरब सागर में एक व्यापारिक जहाज पर शनिवार को संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद धमाका हुआ. जहाज के चालक दल में 21 भारतीय शामिल थे लेकिन हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo : X)

नयी दिल्ली/मुंबई, 23 दिसंबर: भारत के पश्चिमी तट के पास अरब सागर में एक व्यापारिक जहाज पर शनिवार को संदिग्ध ड्रोन हमले के बाद धमाका हुआ. जहाज के चालक दल में 21 भारतीय शामिल थे लेकिन हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. सैन्य सूत्रों और नौवहन एजेंसी ने यह जानकारी दी.

भारतीय सैन्य सूत्रों ने कहा कि ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ (यूकेएमटीओ) द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद नौसेना के पी-8आई समुद्री गश्ती विमान को जहाज और उसके चालक दल की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया. Nuclear Attack Warning: पूरी दुनिया में दहशत! 'तानाशाह' किम जोंग ने दी परमाणु हमले की धमकी, निशाने पर है ये देश

यूकेएमटीओ ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि भारत के वेरावल से 200 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एक जहाज पर किए गए ड्रोन हमले से ‘धमाका हुआ और आग’ लग गई.

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में भेजे गए एक समुद्री गश्ती विमान ने व्यापारिक जहाज के ऊपर से उड़ान भरी और उसके साथ संपर्क स्थापित किया. नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विमान ने जहाज और उसके चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की.’’

सूत्रों ने बताया कि जहाज पर सवार चालक दल के 22 सदस्य और जहाज केम प्लूटो ‘सुरक्षित’ हैं. नौसेना ने पहले ही मालवाहक जहाज की सुरक्षा के लिए अपने अग्रिम मोर्चे के युद्धपोत को घटनास्थल पर रवाना कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक भारतीय तटरक्षक बल का जहाज आईसीजीएस विक्रम भी व्यापारी जहाज की ओर बढ़ रहा है. सैन्य सूत्रों ने कहा कि जहाज अब निकटतम बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है. बताया जा रहा है कि यह जहाज सऊदी अरब के एक बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर मंगलुरु बंदरगाह जा रहा था.

उन्होंने बताया कि जहाज पर सवार चालक दल के 22 सदस्यों में 21 भारतीय हैं जबकि एक नेपाली नागरिक है.

समुद्री सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, “एमआरसीसी (समुद्री बचाव समन्वय केंद्र) मुंबई को जहाज के एजेंट, फ्लीट मैनेजमेंट से एक ईमेल मिला, जिसमें सुबह लगभग 10 बजे पोरबंदर से 217 समुद्री मील दूर एक संदिग्ध ड्रोन हमले के कारण जहाज पर आग लगने की जानकारी दी गई.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट