छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा में 'दूरदर्शन' की टीम पर नक्सली हमला, एक कैमरामैन की मौत, दो जवान शहीद
त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में अरनपुर में मीडियाकर्मियों पर नक्सली हमला करने को लेकर खबर है. खबरों की माने तो यह हमला आज सुबह दूरदर्शन की मीडिया टीम पर किया गया है. इस हमले में एक कैमरामैन की मौत हुई है. वहीं उनकी सुरक्षा में लगे दो जवान भी शहीद हो गए
रायपुरः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में अरनपुर में मीडियाकर्मियों पर नक्सली हमला करने को लेकर खबर है. खबरों की माने तो यह हमला आज सुबह दूरदर्शन की मीडिया टीम पर किया गया है. इस हमले में एक कैमरामैन की मौत हुई है. वहीं उनकी सुरक्षा में लगे दो जवान भी शहीद हो गए. हमला उस वक्त हुआ जब दिल्ली दूरदर्शन की एक टीम जंगल के भीतर सुरक्षा बलों के साथ उनकी गतिविधियों का कवरेज करने के लिए पहुंची थी.
Dantewada Naxal attack: Two security personnel who were injured brought to hospital. Two security personnel and a DD cameraman lost their lives in the attack. #Chhattisgarh pic.twitter.com/ZiqbwiNbNs
— ANI (@ANI) October 30, 2018
वहीं इस घटना को लेकर दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी गोरखनाथ बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस हमले में दूरदर्शन टीम के एक कैमरामैन और 2 जवान शहीद तो दो अन्य घायल हुए है. शहीद होने वाले जवानों में एसआई रुद्रप्रताप और सहायक आरक्षक मंगलराम नाम है. वहीं दो घायल जवानों में विष्णु नेताम और सहायक आरक्षक राकेश कौशल नाम है. दूरदर्शन टीम के कैमरामैन जिसको गोली लगने से मौत हुई है. उसका नाम अचितानंद साहू है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2018 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

